चटनियाबागी के पूर्व सदर लाल मोहम्मद का इंतकाल
गोमिया प्रखंड के चटनियाबागी मस्जिद के पूर्व सदर लाल मोहम्मद का सोमवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और तेनुघाट के सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। अपने जीवन में उन्होंने कई सामाजिक कार्य किए और...

गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड क्षेत्र के साड़म पूर्वी स्थित चटनियाबागी मस्जिद के पूर्व सदर लाल मोहम्मद (75 वर्ष) का इंतकाल सोमवार को हो गया। ये तेनुघाट के सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। 2009 में सेवानिवृत्त होने के बाद चटनियाबागी मस्जिद में सदर के रूप में वे कई वर्षों तक अपनी सेवा दी थी। अपने जीवनकाल में कई सामाजिक कार्य किये थे, जिसके कारण साड़म व होसिर में एक नि:स्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता की उपाधि मिली थी। पुत्र मुश्ताक अंसारी ने बताया कि रामनवमी के जुलूस में भी अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, सुरजलाल सिंह, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, कांग्रेस के जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, चटनियाबागी के सदर शब्बीर अंसारी, सेक्रेटरी अकबर अंसारी, ताजीम अंसारी, गुलाम वारिस, मो नौसाद, मो सलाउद्दीन, जावेद इकराम, साड़म पश्चिमी के पंसस विष्णुलाल सिंह, चांदनी देवी, पूर्व उपमुखिया विकास जैन आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।