Tribute to Rabindranath Tagore at DAV Public School Lalpania डीएवी में रवीन्द्र नाथ टैगोर को याद किया, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsTribute to Rabindranath Tagore at DAV Public School Lalpania

डीएवी में रवीन्द्र नाथ टैगोर को याद किया

बेरमो के डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया में प्रातः कालीन असेंबली में गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी गई। प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने बांग्ला में उन्हें याद किया। संगीत शिक्षक और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 9 May 2025 04:21 PM
share Share
Follow Us on
डीएवी में रवीन्द्र नाथ टैगोर को याद किया

बेरमो। डीएवी पब्लिक स्कूल टीटीपीएस ललपनिया की प्रातः कालीन असेंबली में भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा छात्र छात्राओं ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। संगीत शिक्षक रोहित पाठक और छात्र छात्राओं ने मिलकर जोदि तोमार डाक शुने कोई ना आसे तुमि एकला चोलो रे गीत गाया। अपने विशेष भाषण में प्राचार्य ने बांग्ला में गुरूदेव को याद किया। उन्होंने शांति निकेतन की स्थापना के लिए तथा भारत और बांग्लादेश जैसे महान देश के राष्ट्र गान लिखने वाले कवि के रूप में उन्हें याद किया।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए मनाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजक मुकेश कुमार ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं को मंच पर बुलाकर परिचय कराया। प्राचार्य ने बच्चों को संस्था की ओर से जारी किए गए पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किया। सफल मंच संचालन अनुजा सिन्हा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।