BJP Leader Criticizes Congress s Save Constitution Campaign as Political Stunt कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान एक राजनीतिक ढकोसला - बड़कुंवर, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsBJP Leader Criticizes Congress s Save Constitution Campaign as Political Stunt

कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान एक राजनीतिक ढकोसला - बड़कुंवर

चाईबासा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान को राजनीतिक अस्तित्व की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जो पहले संविधान का दुरुपयोग कर चुकी है, अब लोकतंत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 24 April 2025 04:34 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान एक राजनीतिक ढकोसला -  बड़कुंवर

चाईबासा । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी का तथाकथित संविधान बचाओ अभियान न तो संविधान की रक्षा के लिए है और न ही लोकतंत्र के लिए, बल्कि यह केवल राजनीतिक अस्तित्व बचाने की एक बौखलाहट भरी कोशिश है।श्री गागराई ने कहा कि, जो पार्टी दशकों तक सत्ता में रहकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करती रही, आपातकाल थोपकर लोकतंत्र का गला घोंट चुकी है, वही आज लोकतंत्र की दुहाई दे रही है — यह हास्यास्पद और जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकारिणी बैठक में डॉ० प्रदीप कुमार बलमुचू और विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा दिए गए बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ० बलमुचू द्वारा ईडी जैसी संस्थाओं के दुरुपयोग की बात कही जा रही है, जबकि जांच एजेंसियाँ अपना काम कानून के दायरे में रहकर कर रही हैं, और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला कहना केवल दोषियों को बचाने की साजिश है। कांग्रेस पहले अपने अंदर व्याप्त भ्रष्टाचार और परिवारवाद का जवाब दे।विधायक सोनाराम सिंकु द्वारा उठाए गए स्थानीय मुद्दों पर भाजपा नेता ने कहा कि सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण, लैंड बैंक या पेसा कानून पर कांग्रेस ने वर्षों तक क्या किया, यह जनता जानती है। केंद्र सरकार ने तो पेसा कानून पास कर दिया है राज्य सरकार क्यों नहीं लागू कर रही? 6 वर्षों से झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ सत्ता में रहे कांग्रेस के पास जवाब नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।