Dineshpur Municipality Launches Special Cleaning Campaign to Combat Infectious Diseases दिनेशपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsDineshpur Municipality Launches Special Cleaning Campaign to Combat Infectious Diseases

दिनेशपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया

दिनेशपुर नगर पंचायत ने संक्रामक रोगों से बचाव हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया। शहर के लोगों ने भी इसमें सहयोग किया। सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई की और कूड़े को हटाया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरThu, 24 April 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
दिनेशपुर में विशेष सफाई अभियान चलाया

दिनेशपुर। नगर पंचायत प्रशासन ने संक्रामक रोगों से बचाव के लिए गुरुवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में शहर के लोगों ने भी सहयोग प्रदान किया। गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष मंजीत कौर और अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने शहर की नालियों की साफ-सफाई कर कूड़े के ढेरों को हटाया। पालिका के सफाई अभियान में लोगों ने भी सहयोग प्रदान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष से समस्त सफाई कर्मियों ने नियमित कराने की मांग की। अध्यक्ष ने बताया कि मांग को शासन भेजा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।