कक्षा नौ की छात्रा समेत दो ने फांसी लगाई
Lucknow News - चिनहट के कमता में 15 वर्षीय छात्रा शगुन ने फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं, पारा में 30 वर्षीय पुनीत मिश्रा ने नशे की लत के कारण फांसी लगाई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को...

चिनहट के कमता में बुधवार को कक्षा नौ की छात्रा ने फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, पारा में पत्नी के मायके चले जाने से परेशान होकर पुनीत मिश्रा (30) ने फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूलरूप से गोंडा के तरबगंज निवासी प्रापर्टी डीलर राकेश सिंह परिवार के साथ किराए चिनहट के कमता में रहते हैं। बेटी शगुन सिंह (15) ने गोंडा के निजी स्कूल से कक्षा नौ की परीक्षा दी थी। पत्नी अंशिका निजी कंपनी में काम करती हैं। राकेश के मुताबिक गुरुवार सुबह वह जरूरी काम से गए थे। सुबह करीब सात बजे पत्नी अंशिका भी काम पर चली गई। बेटी शगुन घर पर थी। दोपहर 2:30 बजे अंशिका घर आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो शगुन पंखे से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। असपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर शगुन को फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने शगुन को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी भरत पाठक के मुताबिक परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवक ने फांसी लगाई
पारा के आलम विहार में बुधवार रात पुनीत मिश्रा (30) ने फांसी लगा ली। वह नशे का आदी था। पुनीत की शादी दो वर्ष पहले हुई थी। नशे की लत को लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। पुनीत के नशे की लत से परेशान होकर पत्नी एक वर्ष पहले उसे छोड़कर मायके चली गई। बुधवार रात पुनीत ने कमरे में पंखे के कुंडे से चादर के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। रात में परिवार वाले उसके कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटका था। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां आशा पाठक, भाई आशीष ,बहन अनुष्का व अनन्या हैं। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।