Celebrating 164th Birth Anniversary of Rabindranath Tagore at Kolhan University विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयन्ती मनाया गया, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsCelebrating 164th Birth Anniversary of Rabindranath Tagore at Kolhan University

विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयन्ती मनाया गया

चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बांग्ला विभाग ने विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयन्ती मनाई। दीप प्रज्जवलन और पुष्पांजलि के बाद छात्रों ने रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया। शिक्षकों...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाFri, 9 May 2025 05:02 PM
share Share
Follow Us on
विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयन्ती मनाया गया

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बांग्ला भाषा एवं साहित्य विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 164वीं जयन्ती मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण के साथ की गयी। साथ ही कविगुरू रवीन्द्रनाथ ठाकुर के तस्वीर पर शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने श्रद्धापूर्वक पुष्पाण्जलि अर्पण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक साथ मिलकर रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया। पूर्व शिक्षण सहायिका गीता मिश्रा ने रवीन्द्र जीवनी के बारे में प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने रवीन्द्रनाथ के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। रवीन्द्र कविता पाठ, रवीन्द्र साहित्य के विभिन्न विभाग के विषय बारे में आलोचना किया एवं विभागाध्यक्ष डॉ. तपन कुमार खाँड़ा ने मानव साधक कवि रवीन्द्रनाथ के विषय में अपने विचार व्यक्त किये।

वहीं टीआरएल विभाग के कुडमालि प्राध्यापक सुभाष चन्द्र महतो, संथाली प्रध्यापक निशोन हेंब्रम, हो के प्रध्यापक डॉ बसन्त चाकी ने भी सम्बोधित किया। शोधार्थी अभीक प्रधान एवं प्रभास चन्द्र देहुरी ने विश्वकवि रवीन्द्रनाथ के बारे में अपने-अपने बाते रखे। कार्यक्रम में बंगला विभाग के विद्यार्थी मौजुद थे। शिक्षण सहायिका शांति तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।