Celebrating Hindu New Year Bharat Mata Worship Event in Chaibasa भारत माता पूजन कार्यक्रम के साथ नववर्ष का आरंभ किया, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsCelebrating Hindu New Year Bharat Mata Worship Event in Chaibasa

भारत माता पूजन कार्यक्रम के साथ नववर्ष का आरंभ किया

चाइबासा में श्याम सुंदर संस्था ने हिंदू नववर्ष की शुरुआत भारत माता पूजन कार्यक्रम से की। सभी सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप जलाए। प्रो, शशिलता ने इस दिन के ऐतिहासिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 30 March 2025 03:44 PM
share Share
Follow Us on
भारत माता पूजन कार्यक्रम के साथ नववर्ष का आरंभ किया

चाइबासा।श्याम सुंदर संस्था चाईबासा के सदस्यों ने हिंदू नववर्ष का आरंभ भारत माता पूजन कार्यक्रम से किया ।पोस्ट ऑफिस चौक में सभी सदस्यों ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित किया । इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष प्रो, शशिलता ने कहा की आज चैत शुक्ल प्रतिपदा का ऐतिहासिक और प्राकृतिक महत्व है। आज से हमारा विक्रम संवत 2082 आरंभ होता है। मान्यता है कि आज के दिन ही ईश्वर ने सृष्टि का निर्माण वर्षों पूर्व किया था। आज प्रभु श्री राम का राज्याभिषेक हुआ था। आज ही के दिन सम्राट युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन राज्य आरंभ किया। इन्हीं के नाम से विक्रम संवत का पहला दिन आज आरंभ हुआ। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना आज ही के दिन की। शालीवाहन राजा ने हूणों को परास्त करके अपने राज्य की स्थापना इसी दिन की थी। आज ही के दिन धरती पर मां दुर्गा की पूजा आरंभ होती है।चैत महीने में धरती पर बसंत ऋतु होती है,पूरी धरती फूल फलो से खुशियों से भरी हुई दिखाई देती है ।कार्यक्रम में स्वाति मुखर्जी, रूपा दास,चंपा बक्शी,बबिता,सरिता,मंजू,नेहा और अनूप खत्री मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।