नोवामुंडी में खजूर पर्व मनाया गया
नोवामुंडी के संत मेरीज चर्च में खजूर पर्व धूमधाम से मनाया गया। फादर जॉर्ज एक्ला और फादर वाल्टर पुरती ने पवित मिस्सा सम्पन्न किया। फादर वाल्टर ने कहा कि खजूर पर्व यीशु के येरूशलेम यात्रा का प्रतीक है,...
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 14 April 2025 05:05 AM

नोवामुंडी। संत मेरीज चर्च नोवामुंडी में खजूर पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। पल्ली पुरोहित फादर जॉर्ज एक्ला एवं मेहमान फादर वाल्टर पुरती की अगुवाई में पवित मिस्सा सम्पन हुआ। फादर वाटर अपने प्रवचन में संदेश दिया कि खजूर पर्व येसु के येरू सालेम यात्रा का प्रतीक है। इस दिन यीशु मसीह के यरूशलेम में प्रवेश की याद मनाई जाती है। इतिहास में लोगों ने यीशु मसीह का स्वागत खजूर की पत्तियां लहराकर किया था। यह दिन पवित्र सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में खीस्तीय उपस्थित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।