भूमि की असंवैधानिक हस्तांतरण पर झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान ने की बैठक
चाईबासा में झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान की बैठक हुई, जिसमें कोल्हान में विकास परियोजनाओं के तहत भूमि के असंवैधानिक हस्तांतरण पर चर्चा की गई। संगठन ने 22 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।...

चाईबासा। चाईबासा कलेक्ट्रेट कार्यलय के पास गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान की बैठक जिला संयोजक अमृत मांझी की अध्यक्षता में हुई। आवश्यक बैठक में मुख्य रूप से कोल्हान में विभिन्न विकास परियोजना के नाम पर भूमि की असंवैधानिक हस्तांतरण पर चर्चा की गई। इस अवसार पर झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान के मुख्य संयोजक सन्नी सिंकु ने कहा कोल्हान में विकास के नाम पर जमीन का हस्तांतरण बिना उचित प्रक्रिया पूर्ण किए नौकरशाह के द्वारा अधिग्रहण करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं जो असंवैधानिक है। जिला में पदस्थापित बेलगाम नौकरशाह को जवाबदेह बनाने के लिए झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान 22 अप्रैल को पूर्वाहन 11 बजे से सदर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। धरना प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल, राजभवन झारखण्ड रांची को उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा। झारखण्ड पुनरुत्थान अभियान धरना प्रदर्शन में कोल्हान के सभी सामाजिक, राजनीतिक नेतृत्वकारियों से दलीय भावना से उठकर कोल्हान की अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में भाग लेने का आग्रह करती है। बैठक में अभियान के बंदगांव प्रखंड संयोजक नारायण सिंह पुरती, गुदड़ी प्रखंड संयोजक बिरसा गोप, मनोहरपुर प्रखंड संयोजक विशाल गुड़िया, खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति के अध्यक्ष बलभद्र सवैया, सचिव केदारनाथ कालुंडिया शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।