Mental Health Crisis Man Commits Suicide After Domestic Dispute in Chaiwasa विक्षिप्त दामाद ने ससुराल में लगाई फांसी, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMental Health Crisis Man Commits Suicide After Domestic Dispute in Chaiwasa

विक्षिप्त दामाद ने ससुराल में लगाई फांसी

चाईबासा में घरेलू विवाद के चलते एक विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय बागुन सवैया का मानसिक स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं था, जिसके कारण वह अक्सर अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 12 May 2025 02:06 PM
share Share
Follow Us on
विक्षिप्त दामाद ने ससुराल में लगाई फांसी

चाईबासा। घरेलू विवाद में एक विक्षिप्त ने अपने ससुराल में जाकर फांसी लगा लिया है। घटना कुमारडूंगी थाना अंतर्गत टियापोसी की है। जानकारी के अनुसार तांतनग के चिटीमिटी गांव निवासी 21 वर्षीय बागुन सवैया बुधवार को अपना ससुराल टियापोसी पत्नी के साथ गया था। वहां पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के साथ विवाद हो गया।वह गुस्से में आ कर बागुन सवैयां ने अपने ससुराल में ही फांसी लगाकर जान दे दी ।पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर सोमवार को पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल लाइ। परिजनों ने बताया कि बागुन सवैया का कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं था।

इस लिए वह हमेंशा पत्नी के साथ झगड़ा करता था। बुधवार को पत्नी के साथ ससुराल आया हुआ था। यहां भी दोनों के बीच विवाद होने से फागुन सवैया फांसी लगा कर जान दे दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।