महिषासुर मर्दिनी ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
चक्रधरपुर में मासंत पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य का समापन समारोह हुआ। विधायक सुखराम उरांव मुख्य अतिथि रहे। नकटी और हथिया गांव में कलाकारों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुत किए। उरांव ने छऊ कलाकारों को सहयोग का...

चक्रधरपुर, संवाददाता। मासंत पर्व के अवसर पर बंदगांव प्रखंड की नकटी तथा चक्रधरपुर प्रखंड के हथिया गांव में आयोजित छऊ नृत्य के समापन समारोह में सोमवार को मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए। नकटी में नकटी ऊपर टोला एवं नकटी नीचे टोला छऊ नृत्य समिति ने भाग लिया। जबकि हथिया में हथिया उपर टोला तथा नीचे टोला के कलाकारों ने हिस्सा लिया था। दोनों जगहों पर कलाकारों ने अभिमन्यु वध, जरासंध वध, राधा कृष्ण, गणेश वंदना, आरती, वनदेवी, महिषासुर वध, वनदुर्गा, शिवलीला आदि नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की पहचान बन चुकी हैं।
देश ही नहीं विदेशों में भी छऊ नृत्य का पहचान बन चुका हैं। उन्होंने कहा की छऊ कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सहयोग करते आ रहे हैं। आगे भी इन कलाकारों को मदद करते रहेंगे। इस दौरान नकटी में उन्होंने दोनों छऊ नृत्य मंडली को उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नकटी एवं हथिया गांव में बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच विधायक सुखराम उरांव ने मासंत पर्व के अवसर पर लड्डू का वितरण किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, अमर बोदरा डब्लू हेम्ब्रम, अरुप चटर्जी, रंजीत मंडल, सुनील लागुरी, अभिमन्यु बोदरा, राजीव सुंडी, मुंडारी बोदरा, सनातन सुंडी, भोला बोदरा, कृष्णा गागराई, बबलू हेम्ब्रम, शंकर हेम्ब्रम, राकेश हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।