Rourkela Police Arrests Four for 26 KG Ganja Smuggling 26केजी गांजा के साथ चार गिरफ्तार, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsRourkela Police Arrests Four for 26 KG Ganja Smuggling

26केजी गांजा के साथ चार गिरफ्तार

राउरकेला पुलिस ने शहर के विभिन्न ईलाकों में छापामारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 केजी गांजा जब्त किया और गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरThu, 27 March 2025 04:49 AM
share Share
Follow Us on
26केजी गांजा के साथ चार गिरफ्तार

राउरकेला, संवाददाता राउरकेला पुलिस जिला के प्लांट साईड और उदितनगर थाना पुलिस ने शहर के विभिन्न ईलाकों में छापामारी कर करीब 26 केजी गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मालमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। प्लांट साईड थाना पुलिस ने बुधवार को बनिया गेट के पास छापामारी कर 21 केजी 120 और ग्राम और बीएसएनएल चौक के पास छापामारी कर दो केजी छह सौ ग्राम तथा उदितनगर थाना पुलिस ने बासंती कॉलोनी में छापामारी कर 33.35 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा का कारोबार करने के आरोप में गौतम महालिक (34), राकेश चौधरी( 37), प्रकाशस्वैन (26) और बालीधर लेंका उर्फ बाजा (55) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों केपास से गांजा के आलावा बाईक मोबाईल फोन सहित अन्य सामाग्री जब्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।