सीएम योगी अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी को करेंगे संबोधित
Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा ने सामाजिक समरसता और राजनीतिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के...

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक समरसता और राजनीतिक संवाद को मजबूती देने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा ने अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध जनों की विचार गोष्ठी को शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। गोरखपुर क्लब में सुबह 11 बजे से होने वाला यह कार्यक्रम न केवल सामाजिक न्याय और समरसता को समर्पित है, बल्कि आगामी चुनावों से पहले भाजपा के दलित वर्ग से जुड़ाव को मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी का संबोधन राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम माना जा रहा है। भाजपा के सामाजिक आधार के विस्तार की दिशा में निर्णायक पहल माना जा रहा है। इस संगोष्ठी में अनुसूचित जाति समुदाय से आने वाले शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और पेशेवरों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करेंगे। डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चर्चा करते हुए सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को रेखांकित करेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा की ‘सहभागिता से सशक्तिकरण की नीति को दर्शाता है, जिसके तहत पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी पहुंच बना कर समावेशी विकास का संदेश देना चाहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।