पृथ्वी दिवस पर जैविक कीटनाशक बनाने तथा उसके उपयोग पर कार्यशाला आयोजित
जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में पृथ्वी दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जैविक कीटनाशक बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों...
जमशेदपुर। टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें प्राकृतिक रूप से जैविक कीटनाशक बनाने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बिदू चन्दन ट्रस्ट और जल ज्योति फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और युवाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में बताया गया कि केमिकल मुक्त खाद और कीटनाशकों के उपयोग से हमारे खेत और मिट्टी कैसे नष्ट हो रहे हैं। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि कैसे हमारे खेतों में उग रहे नीम, पपीते और अन्य पत्तों से हम प्राकृतिक कीटनाशक बना सकते हैं।कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक कीटनाशक बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि कैसे वे अपने खेतों में उग रहे पौधों का उपयोग करके कीटनाशक बना सकते हैं और अपने खेतों को स्वस्थ और उत्पादक बना सकते हैं।इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक कीटनाशक बनाने के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने खेतों में स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।कार्यशाला की ट्रेनर डॉ. सीमा रानी, जीव विज्ञानी सह शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि धरती के केवल 6 इंच की मिट्टी ही हमारे लिये उपयोगी है। उसके नीचे की मिट्टी किसी काम की नहीं होती है। हमें ऐसे ही पौधे लगाना चाहिए जो हमारे मिट्टी और पर्यावरण के लिए उपयोगी हो।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।