14400 Pits to be Dug under Birsa Harit Gram Yojana in Giddhaur प्रखंड में 14,400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra News14400 Pits to be Dug under Birsa Harit Gram Yojana in Giddhaur

प्रखंड में 14,400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित

प्रखंड में 14,400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित प्रखंड में 14,400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित प्रखंड में 14,400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराWed, 30 April 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
प्रखंड में 14,400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित

गिद्धौर, प्रतिनिधि। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रखंड में 14400 गड्ढा खोदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गड्ढा खोदने का अभियान मनरेगा के तहत चलाया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव के नेतृत्व में द्वारी पंचायत में गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत की गई। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रखंड में 75 एकड़ भूमि में आम बागवानी लगाया जाएगा। जिसके लिए 14400 गड्ढे खोदने का लक्ष्य निर्धारित है। यह अभियान प्रखंड में पांच मई तक निर्धारित की गई है। गड्ढा खोद अभियान के पश्चात ट्रेंच कटिंग का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने का अधिकार किया जा रहा है। जबकि आजीविका के संवर्धन को बढ़ावा दिया जाएगा। गड्ढा खोद अभियान के मौके पर मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामकुमार सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार, कनीय अभियंता सचिन दत्त शर्मा, मुखिया जगदीश यादव, रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, निर्मल दांगी, शालिनी भारती, पार्वती कुमारी, सत्येंद्र कुमार वर्मा सहित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।