पीएलवी ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार की दी जानकारी
हंटरगंज में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुजुर्गों को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित...

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार रविवार को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों से मिलकर उन्हें उनके अधिकार और सम्मान की बात बताई गई। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं में मिलने वाले विशेष सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बुजुर्गों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करने के लिए उत्प्रेरित किया गया। हंटरगंज प्रखंड कार्यालय पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयू यादव के द्वारा संयुक्त रूप से खूंटीकेवाल गांव में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान बुजुर्गों को पेंशन योजना की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले विशेष लाभ के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस मौके पर खूंटीकेवाल गांव के विभिन्न टोला में जाकर बुजुर्गों से पीएलवी मिले और उनका हाल-चाल लेते हुए उन्हें सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर काफी संख्या में समाज के वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।