Former Minister Satyanand Bhogta Celebrates 53rd Birthday with Grand Festivities in Chatra पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने मनाया जन्मदिन, Chatra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsFormer Minister Satyanand Bhogta Celebrates 53rd Birthday with Grand Festivities in Chatra

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने मनाया जन्मदिन

चतरा के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता का 53वां जन्मदिन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने उंटा मोड़ स्थित इंटर कॉलेज में केक काटा और छात्रों को केक खिलाया। इसके अलावा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस...

Newswrap हिन्दुस्तान, चतराSat, 3 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता ने मनाया जन्मदिन

चतरा, प्रतिनिधि। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता का 53वां जन्मदिन शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर मनाया। भोगता उंटा मोड़ स्थित सत्यानन्द भोक्ता इंटर कॉलेज पहुंच कर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को अपने जन्म दिन का केक खिलाया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, राजद युवा नेता विनोद भोगता समेत कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका, प्रबंधन समिति के लोग व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इसके अलावा जिला मुख्यालय के ग्राम पकरिया स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी मुहल्ला स्थित राजद के कार्यालय में भी भोगता के उपस्थिति में केक काटकर एवं एक दूसरे को खिलाकर इनका जन्म दिन धूमधाम से मनाया।

उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिमरिया विधानसभा गणेश गंझू माजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।