दो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक की मौत
दो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक की मौतदो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक की मौतदो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन घायल, एक की मौतदो अलग

गिद्धौर प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सोमवार की देर रात दो अलग-अलग बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। जबकि एक घायल युवक की मौत इलाज के दौरान हजारीबाग में हो गई। बताया जाता है कि पहली घटना चंदाबांध गांव के मोड़ के पास घटी। जिसमें पेक्सा डगडगवा गांव के धनेश्वर भुइयां के पुत्र पंकज कुमार(23) एवं परमेश्वर भुइयां के पुत्र प्रदीप कुमार(19) बाइक से भाई की शादी समारोह में कौलेश्वरी मंदिर गिद्धौर से घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ में जा टकराया। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। सूचना मिलने के पश्चात घायलों को प्राथमिक उपचार को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया।
जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों युवकों को हजारीबाग रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल पंकज कुमार की मौत हो गई। पंकज की मौत की खबर के बाद घर में शादी विवाह का उत्साह मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि पंकज के बड़े भाई शंकर भुइयां का विवाह कौलेश्वरी मंदिर में सोमवार की देर रात संपन्न हुआ था। जबकि बहन प्रियंका कुमारी का बारात बुधवार को आना था। परंतु विवाह का माहौल मातम में तब्दील हो गया। वहीं दूसरी बाइक दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के चरण सिंह (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। चरण सिंह शादी समारोह में शामिल होने गिद्धौर आ रहे थे। इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।चरण सिंह का भी इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है। बताया जाता है कि सिंह फेरी का काम करता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।