आनंद बने देवघर के नगर इंटक अध्यक्ष
झारखंड प्रदेश इंटक के निर्देशानुसार, देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने आनंद कुमार राय को नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। प्रदेश सचिव अजय कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि राय श्रमिकों के...

देवघर,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के निर्देशानुसार देवघर जिला इंटक जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा द्वारा वर्तमान नगर इंटक अध्यक्ष बृजभूषण राम की जगह पर आनंद कुमार राय को देवघर का इंटक नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इंटक नगर अध्यक्ष के मानोनयन पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आनंद कुमार राय श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करते हुए अपने कार्यकलापों से इंटक को एक नई मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं देवघर जिला इंटक के जिलाध्यक्ष अनंत मिश्रा ने कहा कि नवमनोनीत इंटक नगर अध्यक्ष कांग्रेस संगठन के साथ समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित कर श्रमिक हित के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे।
मौके पर झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव, देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर देव, डॉ. गौरव सिंह, प्रमिला देवी, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, नाहिदा सुल्तान, महासचिव पूजा देवी, बबली सिंह, राधा पाल, सचिव अभिषेक सिंह, सदाशिव राणा एवं कोषाध्यक्ष आशीष कुमार ने आनंद कुमार राय को बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।