भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई
शिव मंदिर समिति अधोईवाला द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा में स्वामी भक्ति विलास महाराज ने भरत चरित्र और रावण वध के बाद भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा...

शिव मंदिर समिति अधोईवाला की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया गया। श्री त्रिदण्डी स्वामी भक्ति विलास महाराज ने भरत चरित्र, रावण वध के बाद भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी कथा यज्ञ में पहुंचे। उन्होंने कथावाचक स्वामी भक्ति विलास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गुरुचरण लाल मल्होत्रा, श्रीराम सेना के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा, भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष संजीव मल्होत्रा, संजय वासुदेव, सुशील कुमार शर्मा, विद्याभूषण शर्मा, अनिल शर्मा, सुनील गुरुंग, अजय यादव, सुरेंद्र मल्होत्रा, अमित कपूर, अनिल मल्होत्रा, ओमप्रकाश पाल समेत अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।