BJP Celebrates Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary with Special Program भाजपाईयों ने बाबा साहेब की जयंती पर किया माल्यार्पण, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsBJP Celebrates Dr B R Ambedkar s Birth Anniversary with Special Program

भाजपाईयों ने बाबा साहेब की जयंती पर किया माल्यार्पण

जसीडीह प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी जसीडीह नगर मंडल की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरMon, 14 April 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाईयों ने बाबा साहेब की जयंती पर किया माल्यार्पण

भारतीय जनता पार्टी जसीडीह नगर मंडल की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत फ्रांसिस हॉस्पिटल के समीप सिमरिया में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर नगर अध्यक्ष संजय राय ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने जीवन की अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त की और देश के संविधान निर्माता बने। डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी lसे बाबा साहेब के आदर्शों और उनके कार्यों को याद करते हुए अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय राय, राजन सिंह, विकास राव, वासुदेव दास, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार राय, ललन दुबे, सूरज दुबे, अभिजीत दुबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।