New School Management Committee Elections in Jharkhand on May 13 तीन विद्यालयों में 13 को होगा चुनाव, Deogarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDeogarh NewsNew School Management Committee Elections in Jharkhand on May 13

तीन विद्यालयों में 13 को होगा चुनाव

झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के निर्देशानुसार, प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों में नए विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव 13 मई को होगा। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने इस संबंध में...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवघरSat, 10 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
तीन विद्यालयों में 13 को होगा चुनाव

करौं। प्रखंड क्षेत्र के तीन विद्यालयों में झारखंड शिक्षा परियोजना देवघर के निर्देश के आलोक में विद्यालय प्रबंधन समिति का कार्यकाल 3 वर्ष पूरा हो जाने को लेकर नयी समिति का चुनाव किया जाएगा। नए चुनाव को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने पत्र जारी कर उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नागदेरी मुस्लिम टोला, उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबाना और उत्क्रमित उच्च विद्यालय धोबाना में 13 मई को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए अनुश्रवणकर्ता एवं पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। नए ढंग से चुनाव कराने के लिए उदय कुमार राय, सुदीप चक्रवर्ती, राजकुमार शर्मा, दयानंद सिंह, ज्ञान प्रसाद राय, एरिक मुर्मू आदि शिक्षकों को लगाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।