सोना समझ महिला के गले से उचक्कों ने झपटा सिटी गोल्ड चेन
धनबाद, मुख्य संवाददाताधनबाद शहर में महिलाओं के गले से चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन से डीज

- पुलिस लाइन से डीजीएमएस कॉलोनी जाने वाले रास्ते के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम - धनबाद शहर में चेन स्नैचरों पर नहीं लग पा रहा अंकुश, बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रही थी महिला
धनबाद, मुख्य संवाददाता
धनबाद शहर में महिलाओं के गले से चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस लाइन से डीजीएमएस कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन झपट लिया। हालांकि महिला के लिए राहत की बात यह है कि महिला की चेन सोने की नहीं बल्कि सिटी गोल्ड (कॉपर) की थी।
डीजीएमएस में दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्यरत उत्तम बनर्जी की पत्नी उमा देवी गुरुवार की सुबह बच्चे को स्कूल छोड़ने गई थीं। वह बच्चे को छोड़ कर वापस लौट रही थीं, इसी बीच पुलिस लाइन से डीजीएमएस कॉलोनी की तरफ मुड़ने वाली सड़क पर चाय दुकान के पास पीछे से बाइक पर सवार होकर दो उचक्के पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उमा के गले से झपट्टा मार कर चेन छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन दोनों तेज गति से बाइक चला कर भाग गए।
पुलिस लाइन में ढाई घंटे में दो महिलाओं ने गवाएं गहने
पुलिस लाइन में गुरुवार की सुबह ढाई घंटे की अंतराल में दो घटनाएं घटीं। सुबह मार्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला शोभा रानी सरकार का गहना उड़ाने के बाद चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने उमा बनर्जी के गले से चेन छीन ली। धनबाद शहर में चेन छिनतई की घटना में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। पुलिस अभी तक चेन छिनतई गिरोह को पकड़ने में पूरी तरह से विफल रही है। गिरोह तक को चिन्हित नहीं किया जा सका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।