कोयलांचल में विस्थापन की स्थिति भयावह : वृंदा करात
धनबाद में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कोयला खनन से उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की। पूर्व सांसद वृंदा करात ने विस्थापन और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी ने धरना देकर...

धनबाद, संवाददाता जिले में कोयला खनन से उत्पन्न समस्याओं के निदान को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गुरुवार को प्रेमचंदनगर पार्टी कार्यालय में बैठक की। बैठक में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। मौके पर पार्टी की पूर्व सांसद वृंदा करात ने कहा कि विस्थापन जैसे मुद्दे कोयलांचल में गंभीर होते जा रहे हैं। लोगों को भयावह स्थिति में ढकेल दिया है। समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन की ठोस योजना बनाने पर बल दिया। बैठक में विस्थापन, प्रदूषण, वन भूमि का गैरकानूनी तरीके से अतिक्रमण और बढ़ती दुर्घटनाओं के खिलाफ अभियान चलाकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसकी शुरुआत जेआरडीए में धरना से की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। विस्थापितों ने बताया कि बीसीसीएल ने खनन सहित वहां बसे लोगों को भगाने का काम आउटसोर्सिंग कंपनी को दे दिया है। इस कंपनी द्वारा स्वीकृत कटिंग एरिया से बाहर अनाधिकृत खनन का काम किया जा रहा है। इन कंपनियों द्वारा खान सुरक्षा महानिदेशक के तय मापदंडों का उल्लंघन कर घनी आबादी वाले क्षेत्र में ब्लास्ट किया जा रहा है। यहां कोयला खदानों में फायर के चलते बड़े पैमाने पर भू-धंसान हो रहा है। मौके पर प्रकाश विप्लव, गोपीकांत बक्सी, संतोष कुमार घोष, सुजीत भट्टाचार्य, राम कृष्णा पासवान, मानस चटर्जी, विकास कुमार ठाकुर, भगवान दास, भारत भूषण, नौशाद अंसारी, राम बालक, सुरेंद्र पासवान, डीएस शुक्ला, रामवृक्ष धारी, प्रजा पासवान आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।