राजगंज में कार के धक्के से साइकिल सवार की हुई मौत, विरोध में कार चालक की हुई धुनाई
राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज, प्रतिनिधि

राजगंज। राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित महेशपुर मोड़ पर शनिवार की शाम कार के धक्के से साइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक राम प्रसाद व घायल श्याम बिहारी दोनों स्थानीय महेशपुर के निवासी बताये जाते हैं। घटना के बाद उग्र लोगों की भीड़ ने कार चालक की जम कर धुनाई कर दी व कार का शीशा तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस सूचना पाकर पहुंची और कार चालक कोडरमा निवासी रोहित यादव को भीड़ से निकाल कर अपने कब्जे में लेकर राजगंज थाना ले गयी। साथ ही घटना में घायल दोनों लोगों को 108 एंबुलेंस से धनबाद एसएनएमसीएच भेज दिया। बताया जाता है कि रोहित यादव कार संख्या डब्लू बी 05 ए 2832 से कोलकाता से कोडरमा जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड महेशपुर मोड पर एक बाइक सवार अचानक कार से टकरा गया। जिससे बाइक सवार का हेलमेट खुलकर कार के शीशे में जा टकराया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और साइकिल लेकर अपने घर जा रहे राम प्रसाद व श्याम बिहारी को ठोकर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनों घायलो को 108 एम्बुलेंस से एनएमसीएच उपचार के लिये भेज दिया, जहां उपचार के दौरान राम प्रसाद (55) की मौत हो गयी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने कार का शीशा तोड़ दिया और कार से चालक रोहित यादव को निकाल कर जमकर धुनाई करने लगे। इसी बीच स्थानीय पुलिस पहुंची और उसे बचाकर थाने ले गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है, वहीं रोहित यादव को भी थाना ले गए। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।