Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Launches World Environment Day Campaign on Plastic Pollution
धनबाद मंडल में प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त अभियान की शुरुआत
धनबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त थीम पर आधारित अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान पांच जून तक चलेगा। डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाई और रेलवे स्टेशन पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 23 May 2025 05:36 AM

धनबाद विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त थीम पर आधारित विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान पांच जून तक चलेगा। इस अवसर पर धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर प्रभातफेरी की शुरुआत की। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स डेन से हिल कॉलोनी होते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पोर्टिको तक प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पोर्टिको में मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।