Dhanbad Railway Hospital Changes OPD Timing to Enhance Patient Care रेलवे अस्पताल में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक देखेंगे डॉक्टर, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsDhanbad Railway Hospital Changes OPD Timing to Enhance Patient Care

रेलवे अस्पताल में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक देखेंगे डॉक्टर

- आज से मंडल रेल अस्पताल में बदलेगा ओपीडी का समय - सीएमडी ने दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 30 April 2025 04:56 PM
share Share
Follow Us on
रेलवे अस्पताल में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक देखेंगे डॉक्टर

धनबाद। धनबाद मंडल रेल अस्पताल में ओपीडी का समय बदल दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के चीफ मेडिकल डायरेक्टर डॉ यूके पेरुमल के आदेश पर धनबाद सीएमएस ने ओपीडी का नया समय जारी किया है। नए समय के अनुसार रेलवे अस्पताल में अब सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक डॉक्टर ओपीडी में रेलकर्मियों, रिटायर रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को देखेंगे। एक मई से अस्पताल में ओपीडी का नया समय लागू हो जाएगा। सुबह आठ बजे से मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक और शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक ओपीडी का संचालन होगा। टेली कंसल्टेंसी यानी फोन पर परामर्श लेने का समय सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक और शनिवार को दोपहर एक बजे से दो बजे तक तय किया गया है।

दवाखाना के काउंटर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक और शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक या फिर अंतिम मरीज को दवा मिलने तक खुले रहेंगे। पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, फिजियोथरेपी और फैमिली वेलफेयर यूनिट सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक और शनिवार को दोपहर दो बजे तक खुली रहेगी।

इससे पहले ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक और फिर दूसरी पाली में दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।