Grand Procession of Lord Parshuram Celebrated on Akshaya Tritiya with Enthusiastic Participation अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव मना, निकाली भव्य शोभायात्रा , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsGrand Procession of Lord Parshuram Celebrated on Akshaya Tritiya with Enthusiastic Participation

अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव मना, निकाली भव्य शोभायात्रा

Etah News - बुधवार को अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हर तरफ धार्मिक आयोजनों की धूम रही। भगवान परशुराम की शोभायात्राएं निकाली गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाWed, 30 April 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव मना, निकाली भव्य शोभायात्रा

बुधवार को अक्षय तृतीया के साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हर तरफ धार्मिक आयोजनों की धूम रही। भगवान परशुराम की शोभायात्राएं निकाली गई, जिसमें ब्राह्मण समाज के साथ हर समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए भगवान के जयघोष लगाए। बुधवार को अलीगंज में पहली बार भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। शोभायात्रा कस्बा स्थित डीएवी मैदान से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता गोपाल शर्मा, प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु मोहन मिश्रा, ईश्वरदास ब्रह्मचारी, आरए मोटर्स एमडी अजय चतुर्वेदी, अलीगंज विधायक प्रतिनिधि सूरज राठौर, आकाश दुबे, पंकज मिश्रा आदि ने भगवान परशुराम का पूजन कर किया। यात्रा डीएवी मैदान से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौराहा, डाक बंगला पर पहुंची जहां नगरवासियों ने पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बाद में यात्रा जैथरा की तरफ रवाना हो गई। आरएस ग्रुप के अध्यक्ष विष्णु शर्मा, भानु राठौर, बिट्टू राठौर, पुष्पा उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, श्रृष्टि शर्मा, आरबी दुबे, संजय मिश्रा, मनोज दुबे, गणेश मिश्रा, माधव मिश्रा, सूर्यं अवस्थी, रजनीकांत दुबे, राहुल मिश्रा, विपिन द्विवेदी, प्रतीक त्रिपाठी, विकास दीक्षित, रजनीश दुबे, गौरव त्रिपाठी सहित भक्तो का जनसैलाव मौजूद रहा

जैथरा में धूमधाम से भृमण कर सपन्न हुई परशुराम शोभायात्रा

जैथरा। अलीगंज से निकाली गई भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा कस्बा जैथरा में भृमण करने के साथ रामलीला मैदान पर सपन्न हुई। भगवान की इस शोभायात्रा में ब्राह्मण सामाज के अलावा अन्य सर्व समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए भगवान के जयघोष लगाए। जगह-जगह आरती की। इस दौरान प्रमोद मिश्रा, संदीप पांडेय, आशू दीक्षित, पीयूष दुवे, विष्णु दीक्षित, अंकित दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, विशाल पांडेय, दीपू पांडेय, राहुल मिश्रा, अंशू पांडेय आकाश दीक्षित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।