Extreme Heat in Dhanbad Temperature Hits 41 C with Relief Expected Soon भीषण गर्मी और लू ने किया बेहाल, चार दिनों में राहत, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsExtreme Heat in Dhanbad Temperature Hits 41 C with Relief Expected Soon

भीषण गर्मी और लू ने किया बेहाल, चार दिनों में राहत

धनबाद में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। अगले चार दिनों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 24 April 2025 06:37 AM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी और लू ने किया बेहाल, चार दिनों में राहत

धनबाद। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी ने दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है। 41 डिग्री अधिकतम तापमान के बीच धनबाद में लू चल रही है। भीषण गर्मी से राहत के लिए चार दिनों का इंतजार करना होगा। 26-27 अप्रैल को धनबाद में बारिश की संभावना है। 27 अप्रैल को पूरे झारखंड में तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावना है। गर्मी का असर ऐसा है कि लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। जो निकल रहे हैं वह चेहरे को ढककर ही निकल रहे लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है। अगले दो दिनों में तापमान बढ़ेगा और 42 डिग्री तक पहुंचेगा। गर्मी का असर सड़क से लेकर बाजार तक में दिख रहा है। बाजार में चहल पहल घट गई है। सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई है। गर्मी ऐसी है कि लोग इसकी चपेट में आकर बीमार भी पड़ रहे हैं। लू लगने वाले मरीज अस्पताल पहुंचने लगे हैं। सुबह सात बजे से ही धूप इतनी तेज हो रही है कि बाहर दस मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है।

झारखंड में 26 को बदलेगा मौसम का मिजाज: झारखंड में 26 अप्रैल से मौसम का मिजाज बदलेगा। आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बारिश होगी। 26-27 को धनबाद में हल्की बारिश और तेज आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी और यह 38 डिग्री तक पहुंचेगा। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को इससे राहत मिलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।