महिला के दामाद ने परिचितों पर मढ़ा आरोप, खुद को बताया निर्दोष
भौंरा ओपी क्षेत्र में मानव तस्करी का मामला गंभीर हो रहा है। भौंरा पुलिस ने दामाद लालू यादव से घंटों पूछताछ की, जिसने कहा कि उसने पीड़ित महिला की शादी अपने परिचित के सहयोग से कराई थी। पुलिस अन्य...

भौंरा, प्रतिनिधि। भौरा ओपी क्षेत्र में मानव तस्करी का मामला धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। भौंरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में आरोपित भौंरा की ही महिला का यूपी के हरदोई निवासी दामाद लालू यादव सोमवार को भौंरा पुलिस के सामने हाजिर हुआ। भौंरा ओपी प्रभारी रंजीत राम ने लालू यादव से घंटों पूछताछ की। उसने बताया कि पीड़ित महिला के कहने पर ही उसकी शादी अपने एक परिचित के सहयोग से कराई थी। मैंने उसे बेचा नहीं था। लालू यादव ने बताया कि अपनी सास के कहने पर महिला की शादी करवाने के लिए तैयार हुआ।
मैंने कानपुर के एक परिचित शकील से बात की। शकील ने कहा कि मेरी नजर में एक लड़का है। फिर शकील और सुरे खान सोनू नामक व्यक्ति के घर गए। साथ में पीड़िता भी थी। कहा कि कार कानपुर न जाकर भिंड जाने लगी तो हमने कहा भी हमलोग कहां जा रहे हैं। हमें भी उसी समय पता चला कि सोनू मध्यप्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है। बाद में शादी करा कर हम लोग वापस लौट गए। इसके बाद क्या हुआ, यह हमें पता नहीं है। पीड़िता के साथ क्या हुआ, यह शकील, सुरे खान या सोनू व सोनू के परिजन ही बता सकते हैं। रास्ते और गाड़ी का सारा खर्च सुरे खान ही कर रहा था। पुलिस शकील, सुरे खान और सोनू से भी पूछताछ करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।