Local Outrage Over Prohibited Meat in Somaidih Tribal Tola कालूबथान में प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक धराया, हंगामा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsLocal Outrage Over Prohibited Meat in Somaidih Tribal Tola

कालूबथान में प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक धराया, हंगामा

कालूबथान ओपी क्षेत्र के खोखरा पहाड़ी में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस लाने के कारण हंगामा किया। पुलिस ने जियोलाल टुडू को हिरासत में लिया, जो मांस लेकर अपने ससुराल आया था। घटनास्थल पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 19 May 2025 05:30 AM
share Share
Follow Us on
कालूबथान में प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक धराया, हंगामा

कालूबथान, प्रतिनिधि। कालूबथान ओपी क्षेत्र के खोखरा पहाड़ी के सोमाईडीह आदिवासी टोला में प्रतिबंधित मांस लाने को लेकर रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों की सूचना पर कालूबथान ओपी प्रभारी नीतीश मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोदाडीह निवासी जियोलाल टुडू को प्रतिबंधित मांस के टुकड़ों के साथ पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में किसी भी पक्ष ने कालूबथान ओपी में शिकायत नहीं की है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की सुबह गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोदाडीह निवासी जियोलाल टुडू कहीं से प्रतिबंध मांस लेकर अपने ससुराल सोमाईडीह आदिवासी टोला पहुंचे थे।

रविवार की सुबह ससुराल पहुंचते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच जमकर हंगामा किया। सूचना पर कालूबथान पुलिस मौके पर पहुंची व लोगों को शांत कराया। जियोलाल टुडू को प्रतिबंधित मांस के साथ हिरासत में लेकर ओपी ले गई। जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का सैंपल जांच के लिए सौंपा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।