Man Attempts Suicide After Family Dispute in Dhanbad घरेलू विवाद में गिरिडीह के युवक ने जहर खाया, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsMan Attempts Suicide After Family Dispute in Dhanbad

घरेलू विवाद में गिरिडीह के युवक ने जहर खाया

धनबाद में एक युवक पप्पू हजाम ने ससुराल में झगड़े के बाद जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। पप्पू की स्थिति नाजुक है और उसकी परिजनों ने बताया कि वह ससुराल...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 17 April 2025 06:31 AM
share Share
Follow Us on
घरेलू विवाद में गिरिडीह के युवक ने जहर खाया

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ससुराल में झगड़ा कर गिरिडीह के बड़ापहाड़ी निवासी पप्पू हजाम ने मंगलवार की रात जहर खा लिया। उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी के प्वाइजनिंग वार्ड में उसे भर्ती कर लिया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार युवक अपने ससुराल शोबनपुर गया। वहां किसी बात पर झगड़ा हो गया। रात में ही वह ससुराल से निकल गया। सुबह में युवक अपने गांव बड़ापहाड़ी से पांच किलोमीटर दूर बेसुध स्थिति में मिला। सूचना पर घरवाले पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां से उसे धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।