New 2 Crore Road Construction in Lohapitti Dhanbad बाघमारा के लोहपिट्टी में बनेगी दो करोड़ से सड़क, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsNew 2 Crore Road Construction in Lohapitti Dhanbad

बाघमारा के लोहपिट्टी में बनेगी दो करोड़ से सड़क

धनबाद के बाघमारा अंचल में लोहपिट्टी में दो करोड़ रुपए की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा किया जाएगा। निविदा के लिए ऑनलाइन टेंडर 22 मई को जारी होगा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSat, 17 May 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
बाघमारा के लोहपिट्टी में बनेगी दो करोड़ से सड़क

धनबाद विशेष संवाददाता बाघमारा अंचल के लोहपिट्टी में दो करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनेगी। सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए ऑन लाइन टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर 22 मई को विभाग की वेबसाइट मे प्रकाशित होगा। 22 मई से 29 मई तक निविदा के लिए आवेदन जमा लिया जाएगा। 31 मई को दिन के दो बजे टेंडर पेपर खोला जाएगा। एल वन टेंडर डालने वाले को काम मिलेगा। एकरारनामा के छह महीने के अंदर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। सड़क एनएच 32 (धनबाद-बोकारो सड़क) से लेकर लोहपिट्टी हरिमंदिर दोमुहानी तक बनेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।