Power Outages in Jharia Due to Fuse and Jumper Failures Amid Rising Heat झरिया में फ्यूज व जंफर में खराबी आने से लोग परेशान, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsPower Outages in Jharia Due to Fuse and Jumper Failures Amid Rising Heat

झरिया में फ्यूज व जंफर में खराबी आने से लोग परेशान

झरिया, वरीय संवाददाताझरिया, वरीय संवाददाता गर्मी बढ़ने के साथ ही फ्यूज, जंफर में खराबी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। झरिया में रविवार को करीब आधा दर

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 12 May 2025 04:10 AM
share Share
Follow Us on
झरिया में फ्यूज व जंफर में खराबी आने से लोग परेशान

झरिया। गर्मी बढ़ने के साथ ही फ्यूज व जंफर में खराबी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। झरिया में रविवार को करीब आधा दर्जन से अधिक जगहों पर फ्यूज, जंफर में खराबी आने के कारण घंटों बिजली गुल रही। रविवार दोपहर 12:26 बजे इंदिरा चौक में फ्यूज व जंफर जोड़ने के लिए बिजली आपूर्ति एक नंबर फीडर से बंद की गई। फुलारी बाग में जंफर में खराबी आ जाने के कारण तीन नंबर फीडर को बंद करना पड़ा। इसके अलावा मेन रोड देशबंधु के समीप फेज और जंफर में खराबी आ गई थी। जिसके कारण तीन नंबर फीडर को बंद रखा गया।

वहीं शिमला बहाल बस्ती में वोल्टेज की समस्या आ रही थी। जिसके कारण दो नंबर फीडर को बंद रखना पड़ा था। शाम 6:30 बजे उपर कुल्ही में जंफर में खराबी आने के कारण एक नंबर फीडर को बंद रखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।