Ram Katha Event from April 11-19 at Dhanbad s Manas Mandir जगजीव नगर मानस मंदिर रामकथा 11 से, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsRam Katha Event from April 11-19 at Dhanbad s Manas Mandir

जगजीव नगर मानस मंदिर रामकथा 11 से

फोटो- नवीन धनबाद विशेष संवाददाता मानस मंदिर, जगजीवन नगर में रामकथा का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 9 April 2025 06:03 PM
share Share
Follow Us on
जगजीव नगर मानस मंदिर रामकथा 11 से

धनबाद। मानस मंदिर, जगजीवन नगर में रामकथा का आयोजन 11 अप्रैल से 19 अप्रैल तक होगी। श्रीरामचरित मानस का नवाह पाठ भी किया जाएगा। इसका आयोजन 53वें मानस महाधिवेशन के अवसर पर होगा। बुधवार को मानस प्रचार समिति की ओर से संवाददाता सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी गई। मिति के अध्यक्ष निरंजन सिंह तथा सचिव बिनोद दुबे ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। यहां 53 वर्षों से हर साल रामकथा का आयोजन होता है। इस बार भी इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से श्रीरामचरित मानस का नवाह पाठ विंध्याचल से आये परायणी देवी प्रशाद पाण्डेय एवम् उनके आचार्यगण के करेंगे। संध्या 6.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक श्रीरामचरित मानस पर आधारित संगीतमय श्रीराम कथा अयोध्या धाम से आये रामानुज संप्रदाय एवम कौशलेश सदन के आचार्य संतोष द्विवेदी महाराज की ओर से की जाएगी।

मानस मंदिर के पुरोहित आचार्य ज्योति नारायण झा की अगुवाई में सभी कर्मकांड मुख्य यज्ञमान उज्ज्वल कुमार वर्मा, मनिका कीर्ति वर्मा एवम शिव प्रसन्ना प्रसाद ,रुक्मिणी देवी करेंगे। बीस अप्रैल को हवन के साथ पूर्णाहुति होगी। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष निशांत नारायण, साधु शरण पाठक, योगेंद्र मिश्रा, रामप्रवेश शर्मा, शशि अग्रवाल, शशि श्रीवास्तव, अजित गुप्ता, स्वपन अधिकारी, राजेश सिंह, कन्हाई भट्टचार्य, अरविन्द कुमार, मुकतेश्वर महतो, राहुल कुमार, बी एम शर्मा, राजेश गुप्ता, सुशील सिंह, मनोज झा, शमशेर सिंह राठौर, किशोरी प्रसाद, अभिषेक शर्मा , शांतनु सेनगुप्ता, मनीष चौबे, अशोक दा, बाप्पा सरकार,संतोष कुमार, संतोष कर्ण, नरेश यादव, बिजय दा, बिंध्याचल पाण्डेय, धीरज झा, धीरज कुमार, सूबेन्दु भट्टचार्य, समरेंद्र सिंह, हरिद्वार दुबे, शुक्ला सर, सुनील सिन्हा, प्रभाकर ओझा, प्रदीप सिंह चौधरी, भीम प्रसाद कविराज, राजनारायण पाठक,उषा देवी एवम महिला समिति की सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।