Serious Accident on Dhanbad-Bokaro Highway Tractor Overturned After Collision with Trailer ट्रेलर के धक्के से ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSerious Accident on Dhanbad-Bokaro Highway Tractor Overturned After Collision with Trailer

ट्रेलर के धक्के से ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि। महुदा, प्रतिनिधि।

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 16 May 2025 04:41 AM
share Share
Follow Us on
ट्रेलर के धक्के से ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर महुदा मोड़ एवं तेलमच्चो के बीच गोलाई के समीप एक ट्रेलर के धक्के से बालु लदा ट्रेक्टर बीच सड़क पर पलट गया। घटना में ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ईलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची एवं दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलेक्ट्रो स्टील चास बोकारो से सरिया लोड कर एक ट्रेलर धनबाद की ओर जा रहा था। तेलमच्चो पार करने के पश्चात महुदा मोड़ गोलाई के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने आगे जा रहे एक ट्रेक्टर को धक्का मार दिया।

घटना में ट्रेक्टर सड़क पर पलट गया और उसमें लदा बालु सड़क पर बिखर गया। ट्रेक्टर चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और उसे उठाकर एंबुलेंस से इलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गये। ट्रेक्टर तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी से बालू लोड कर मधुबन थाना क्षेत्र के किसी स्थान पर जा रहा था। ट्रेलर का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन मंगाकर ट्रेक्टर को खड़ा किया तथा दोनों वाहनों को थाना ले गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।