Tata Steel Guard Shot by Iron Thieves Three Arrested in Jharkhand गार्ड को गोली मारने के तीन आरोपी गए जेल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTata Steel Guard Shot by Iron Thieves Three Arrested in Jharkhand

गार्ड को गोली मारने के तीन आरोपी गए जेल

जोड़ापोखर में टाटा स्टील के सुरक्षा गार्ड प्रेम चंद महतो को लोहा चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महतो को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेजा गया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 2 May 2025 03:16 PM
share Share
Follow Us on
गार्ड को गोली मारने के तीन आरोपी गए जेल

जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। टाटा स्टील झरिया डिवीजन अंतर्गत जामाडोबा वाशरी रेलवे साइडिंग में टाटा के निजी सुरक्षा गार्ड प्रेम चंद महतो को लोहा चोरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। उक्त प्रकरण में जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने ममाले का उद्भेदन करने का दावा किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। 26 अप्रैल की रात 1 बजे सुरक्षा में तैनात प्रेम चंद महतो को लोहा चोरों का दल ने गोली मार कर घायल कर दिया था। उन्हें जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया है। गोली पैर में लगी है।

ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है। प्रेम की स्थिति ठीक है। घटना के बाद टाटा के सुरक्षा सुपरवाइजर संजय राउत ने थानां में कांड संख्या 26/25 मे अज्ञात लोहा चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सिन्हा ने तुरंत मुखबीरों का जाल बिछाया। जिसमें दर्जनों लोहा चोरों को पकड़ा गया। जिसमें से तीन आरोपी घटना में शामिल पाए गए। पुलिस ने आरोपी अमन कुमार, गोलू पासवान, भीम तुरी को जेल भेज दिया है। जबकी बाकी की तलाश की जा रही हैं। थाना प्रभारी सिन्हा ने बताया है की जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। थाना प्रभारी की पहल की सराहना हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।