गुरु हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं : सुरेन्द्र हरिदास
लोयाबाद में भागवत कथा के दौरान पूज्य महाराज ने कहा कि गुरू हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं। माता-पिता पहले गुरू होते हैं, जिनका प्रेम और त्याग अनमोल होता है। शास्त्र जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं और...

लोयाबाद, प्रतिनिधि। गुरू हमारे जीवन की दिशा तय करते हैं, अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। उक्त बातें लोयाबाद एकड़ा में चौथे दिन मंगलवार को भागवत कथा श्रवण कराते हुए पूज्य महाराज ने कही। कहा कि शास्त्र हमें जीवन का सही मार्ग दिखाते हैं। वे बताते हैं कि क्या उचित है और क्या अनुचित। माता-पिता… हमारे पहले गुरू होते हैं। उनका प्रेम, त्याग और अनुभव अनमोल होता है, जो व्यक्ति शास्त्रों के सिद्धांतों का पालन करता है, गुरू की वाणी को शिरोधार्य करता है और माता-पिता की सेवा करता है। उसका जीवन न केवल सफल होता है, बल्कि सार्थक भी बनता है। अगर भगवान से मिलना है, तो अपने मन के भावों को शुद्ध बनाना होगा। भगवान बाहरी दिखावे या आडंबरों से प्रसन्न नहीं होते, वे तो केवल हृदय की सच्चाई को देखते हैं। कथा को सफल बनाने में अनिल बाबू, जगन्नाथ केवट, अशोक प्रजापति, राकेश चौधरी, फेंकू सिंह ,मिंनकेतन मंडल, राजेश साव, पप्पू केडिया, सुशील खेतान, संजय केशरी, मनोज केशरी, श्याम पांडेय, मदन मोहन सिन्हा, नागेंद्र प्रजापति, शोभा देवी, रुक्मणी देवी, विजय कुमार, संजय गुप्ता, चंदन पासवान आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।