Tiranga Yatra in Loyabad to Honor Indian Soldiers Led by BJP Members लोयाबाद में सैनिको के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTiranga Yatra in Loyabad to Honor Indian Soldiers Led by BJP Members

लोयाबाद में सैनिको के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

लोयाबाद में भाजपा मंडल सदस्यों द्वारा सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी के नेतृत्व में हुई, जिसमें बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो और अन्य भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादTue, 20 May 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
लोयाबाद में सैनिको के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद भाजपा मंडल सदस्यों द्वारा सोमवार की संध्या भारत के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसका नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी द्वारा किया गया। भाजपा मंडल के सदस्यों ने पूर्व घोषित र्कायक्रम के तहत एकड़ा झारखंड मोड़ के समीप भारी संख्या में इकट्ठा हुए और सभी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय घोष करते हुए निकले, जो लोयाबाद मोड़, मदनाडीह, सेंन्द्रा होते हुए वापस एकड़ा लौटे। यात्रा में मुख्य रूप से बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के अलावे वार्ड पार्षद महावीर पासी शामिल थे। मौके पर लोयाबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी ने कहा कि भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के साथ युद्ध में जो वीरता एवं साहस का शौर्य दिखाया है।

उसको नमन करते हुए सैनिकों के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गयी है। मौके पर महावीर पासी, दिनेश रवानी, बीरेन्द्र पासवान, विनय चौहान, अरूण गुप्ता, कृष्णा निषाद, दिनेश दिवान, नारायण साव, गीता सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।