सहायक अध्यापक के निधन के बाद संघ ने परिजनों को दिया सहायता राशि
झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ के सदस्यों ने मृत सहायक अध्यापक ईश्वर मुर्मू के परिवार को 20 हजार की सहायता राशि प्रदान की। ईश्वर मुर्मू का निधन 16 अप्रैल 2025 को हुआ था। उनके परिवार को आर्थिक संकट का...

शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड कमेटी शिकारीपाड़ा के सदस्यों ने रविवार को मृत सहायक अध्यापक के परिजनों से मुलाकात कर सहायता राशि प्रदान किया। मौके पर मृत सहायक अध्यापक ईश्वर मुर्मू की पत्नी पानफुल टुडू को प्रखंड के सहायक अध्यापकों द्वारा 20 हजार का आर्थिक सहयोग दिया गया। बताते चले कि पिछले 16 अप्रैल 2025 को प्राथमिक विद्यालय जामकांदर में कार्यरत सहायक अध्यापक ईश्वर मुर्मू का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। ईश्वर मुर्मू अपने पीछे दो पुत्र प्रशांत मुर्मू 25 वर्ष और उमेश मुर्मू 12 वर्ष तथा अपनी पत्नी पानफुल टुडू 45 वर्ष को छोड़कर गए हैं।
ईश्वर मुर्मू परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। जिसके निधन से उसका परिवार वर्तमान में काफी आर्थिक संकट से गुजर रहा है तथा उनके बेटों की पढ़ाई और परिवार का भरण पोषण भगवान भरोसे ही गुजर रहा है। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब ने अनुकंपा के आधार पर स्वर्गीय ईश्वर मुर्मू के परिवार के एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी तथा 20 लाख रुपया आर्थिक मुआवजा की मांग की है। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष वकील मुर्मू, खलील अंसारी ने संयुक्त रूप से विभाग से यथाशीघ्र भविष्य निधि का बीमा राशि और जमा राशि उनके परिवार को भुगतान करने की सरकार से मांग की है। उपरोक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रकीब प्रखंड अध्यक्ष वकील मुर्मू,खलील अंसारी,एनुल मियां मनोवर जमाल, तनवीर आलम, कमलेश पंडित, इस्लाम अंसारी, विमानरुप हांसदा, निरंजन पाल, बीनीलाल टुडू, सतीनाथ पाल, भीमसेंट मरांडी, अजीत कुमार वर्मा ,लक्ष्मी कुमारी सुरेश टुडू आदि दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।