Tragic Incident 14-Year-Old Girl Found Murdered in Shikarpur Village किशोरी का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsTragic Incident 14-Year-Old Girl Found Murdered in Shikarpur Village

किशोरी का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शिकारपुर गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है कि दरिंदों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर दी। छात्रा घर से शौच के लिए निकली थी और वापस...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 17 April 2025 03:29 PM
share Share
Follow Us on
किशोरी का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

मसलिया, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव से दिल दहला देनी वाली घटना सामने आया है। शिकारपुर गांव के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिक छात्रा का अर्धनग्न शव गांव के बहियार से पुलिस ने गुरुवार की सुबह बरामद किया है। पुलिस को अंदेशा है की दरिंदों ने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पकड़ाने के भय से हत्या कर दिया है। छात्रा कल देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। रात आठ बजे तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात तक काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई पता नहीं चला।

गुरुवार की सुबह खेजबीन के क्रम में नाबालिग की अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। इधर हो हल्ला सुन कर के स्थानीय लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद घटना की सूचना मसलिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मसलिया थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी ए डुंगडुंग, इंसपेक्टर शिवलाल टुडू खोजी कुत्ता के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल में पड़े कुछ साक्ष्य पर कुत्ते ने खोज शुरू की। हालांकि हत्यारोपियों ने घटना स्थल पर कुछ भी अहम सुराग नही छोड़ा था। खोजी कुत्ता तलाश करते हुए मृतका के घर तक पहुंची और बैठ गया।

इधर घटना स्थल पर गड्ढे से ठीक ऊपर खेत में दो से अधिक लोगों के चलने का चिन्ह मिले हैं। हाल ही में हुई बारिश से खतों में नमी थी, जिससे वहां पर पैरों का निशान बन गए हैं। फिलहाल पुलिस टीम पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है। मृतका के पिता वाहन चालक है जो यात्री बस चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। उनका तीन बेटी है, एक छोटी बेटी का उम्र 1 वर्ष है, वहीं एक बेटी 12 वर्षीय है। इधर मसलिया पुलिस घटना से जुड़ी हर एक पहलू पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी धनंजय प्रजापति ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।