Attempted Suicide by Ravindra Ram After Domestic Dispute in Garhwa कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsAttempted Suicide by Ravindra Ram After Domestic Dispute in Garhwa

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा के लोहरगाड़ा गांव निवासी रविंद्र राम ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसकी पत्नी नगर ऊंटारी गई थी और बिना बताए मायके चली गई, जिससे विवाद हुआ। परिजनों ने उसे सदर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSun, 25 May 2025 01:06 AM
share Share
Follow Us on
कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगाड़ा गांव निवासी विश्वनाथ राम का पुत्र रविंद्र राम शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविंद्र की पत्नी अपने घर से किसी काम से नगर ऊंटारी गई हुई थी। उसके बाद रविंद्र राम की पत्नी ने बिना किसी को बताए अपने मायके चली गई। उसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद हो गया। उसी बात को लेकर रविंद्र ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदऱ अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।