Five Injured in Gadhwa-Banshidhar Nagar Four Lane Bike Collision दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोग घायल, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsFive Injured in Gadhwa-Banshidhar Nagar Four Lane Bike Collision

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोग घायल

गढ़वा-बंशीधर नगर फोर लेन पर दो बाइक की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 वर्षीया सुषमा कुमारी और 5 वर्षीया महिमा कुमारी शामिल हैं। टक्कर के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 9 May 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोग घायल

गढ़वा। गढ़वा-बंशीधर नगर फोर लेन पर दो बाइक की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घायलों में एक मोटरसाइकिल पर सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी मुन्ना मेहता व रंका थाना क्षेत्र के बोडरी गांव निवासी बिरजू महतो की पुत्री 12 वर्षीया सुषमा कुमारी शामिल हैं। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी नागेंद्र कुमार, उसकी पत्नी ललिता देवी व उसकी पुत्री पांच वर्षीय महिमा कुमारी शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि एक मोटरसाइकिल सवार मुन्ना मेहता अपने घर से गढ़वा की ओर आ रहा था। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल सवार अपने घर से डंडई की ओर जा रहा था।

उसी बीच डुमरो गांव के पास दोनों में आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद पीसीआर की मदद से घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।