Increase in Fire Incidents in Garhwa Amid Resource Shortage बढ़ रही हैं अगलगी की घटनाएं, पानी और स्टॉफ की कमी से परेशानी, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsIncrease in Fire Incidents in Garhwa Amid Resource Shortage

बढ़ रही हैं अगलगी की घटनाएं, पानी और स्टॉफ की कमी से परेशानी

फोटो संख्या एक: अग्निशमन विभाग में खड़ी दमकल गाड़ियां गर्मी के दस्तक के साथ ही जिलेभर में अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अग्निशम विभाग में संसाधन

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 19 April 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
बढ़ रही हैं अगलगी की घटनाएं, पानी और स्टॉफ की कमी से परेशानी

गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक के साथ ही जिलेभर में अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अग्निशम विभाग में संसाधनों की कमी के कारण अगलगी की घटनाओं का खमियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। समय पर अगलगी की घटनाओं पर काबू नहीं पाने के कारण कई परिवार अबतक बेघर हो गए हैं। लाखों का नुकसान लोगों को उठाना पड़ता है। अगलगी की घटनाएं शहर में हो या गांव में लोग राहत के लिए अग्निशमन केंद्र पर आश्रित रहते हैं। छोटी-बड़ी भी आगजनी की घटना में लोग दमकल वाहन ही खोजते हैं। वर्ष 2025 में पिछले करीब चार महीने कुल 24 अगलगी की घटनाएं हो चुकी हैं। सिर्फ मार्च महीने में 16 अगलगी की घटनाएं घटी हैं। उसके बाद भी जरूरी संसाधन की कमी के कारण लोगों को ससमय समुचित लाभ नहीं मिल पाता। राज्य सरकार की ओर से अग्निशमन केंद्र में वाहन की व्यवस्था तो की गई है मगर न तो पानी की समुचित व्यवस्था है न ही पर्याप्त स्टॉफ हैं। स्टॉफ की कमी राज्य स्तर पर बताई जा रही है। गढ़वा में कुल 4 दमकल हैं। एक वाहन पर चार स्टॉफ की जरूरत पड़ती है। मगर केंद्र में मात्र एक पदाधिकारी व छह कर्मचारी ही कार्यरत हैं। पानी के लिए केंद्र के कर्मचारियों को सिर्फ एक बोरिंग की व्यवस्था दी गई है। वहीं राहत की बात है कि अब तक दानरो नदी में पानी है। उससे काम चलाया जा रहा है। आगजनी की घटना की सूचना लोग फायर स्टेशन के 9304953438 पर देते हैं। कभी घटनास्थल दूर होने के कारण वाहन को पहुंचने में देर हो जाती है। उसके कारण नुकसान का सामना अधिक करना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।