Pashupati Nath Mishra Honored After IAS Training in Mussoorie डीडीसी के प्रशिक्षण से लौटने पर किया स्वागत, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsPashupati Nath Mishra Honored After IAS Training in Mussoorie

डीडीसी के प्रशिक्षण से लौटने पर किया स्वागत

फोटो संख्या एक: डीडीसी को सम्मानित करते गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाठक व अन्य

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 4 April 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
डीडीसी के प्रशिक्षण से लौटने पर किया स्वागत

गढ़वा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति के बाद प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड के मसूरी भेजा गया था। डेढ़ महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे शुक्रवार को लौटे। उनके लौटने पर सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। मौके पर डीडीसी ने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर गहन अध्ययन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने अनुभव का उपयोग गढ़वा के विकास कार्यों को गति देने और प्रशासन को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए करेंगे। सम्मान समारोह में विजय कुमार केसरी, प्रोफेसर उमेश सहाय, शैलेंद्र कुमार पाठक, कमलेश कुमार गुप्ता, रविंद्र केसरी, चंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य मौजूद थे। उन्होंने डीडीसी को शॉल ओढ़ा बुके देकर मिठाई खिला स्वागत किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।