कांडी का पूरा इलाका महावीरी झंडों से सजा
कांडी प्रखंड रामनवमी के रंग में रंग गया है। भगवान राम के भक्ति गीत गूंज रहे हैं और महावीरी झंडे लगाए गए हैं। रविवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। थाना प्रभारी ने शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पुलिस की...

कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी क्षेत्र रामनवमी के रंग में रंग चुका है। पूरा प्रखंड क्षेत्र राममय हो गया है। चारों तरफ भगवान राम के गीत व संगीत सुनाई पड़ रहा है। कांडी में मुख्य सड़क के दोनों किनारों को महावीरी झंडा से पाट दिया गया है। उसके अलावा लमारी, सेमौरा, सुंडीपुर सहित अन्य कई जगहों पर भी महावीरी झंडा लगाए गए हैं। रामनवमी पूजा कमिटि के अध्यक्ष मुखिया विजय राम ने बताया कि महावीर सह राम जानकी मंदिर कांडी से रविवार को भगवान राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसमें काफी संख्या में भगवान राम के भक्त शामिल होंगे। साथ ही शाम आठ बजे से बाजार स्थित सार्वजनिक चबूतरे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। उसमें विभिन्न जगहों से निकाली गई अखाड़ों को सम्मानित किया जाएगा। उधर प्रखंड के अन्य जगहों में भी रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामनवमी को लेकर थाना प्रभारी अविनाश राज ने बताया कि थाना क्षेत्र में रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि पुलिस सोशल मीडिया सहित सभी जगहों पर कड़ी नजर है। खास कर असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। कोई भी रामनवमी जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से ही निकलेगी। नए रास्ते से नहीं। ऐसा करने पर पूरी कमिटि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।