छज्जा गिरने से घायल
गढ़वा के नवादा गांव के कृष्ण राम घर के छज्जे के गिरने से घायल हो गए। घटना के समय वे गढ़वा शहर के जीएस मेडिकल एजेंसी के पास बैठे थे। छज्जे का एक टुकड़ा उन पर गिर गया, जिससे उन्हें चोट आई। स्थानीय लोगों...
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 13 May 2025 02:17 AM

गढ़वा। सदर थानांतर्गत नवादा गांव निवासी चमरू राम का पुत्र कृष्ण राम घर का छज्जा गिरने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में कृष्णा ने बताया कि वह गढ़वा शहर के मेन रोड स्थित जीएस मेडिकल एजेंसी के पास बैठे हुए थे। उसी दौरान उसके ऊपर छज्जा का टुकड़ा टूट कर गिर गया। उससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया। उसका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।