सफलता के लिए खेल को बनाएं अपना जुनून: अलखनाथ
टेबल टेनिस का दस दिवसीय समर कैंप शुरू गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में वन विभाग के सामुदायिक भवन में रविवार से दस दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ।

गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में वन विभाग के सामुदायिक भवन में रविवार से दस दिवसीय समर कैंप शुरू हुआ। मौके पर संरक्षक अलखनाथ ने कहा कि टेबल टेनिस खेल में जिले के लोगों ने बड़ा सपना देखा है। उस सपने को पूरा करना स्थानीय खिलाड़ियों की जिम्मेवारी है। संघ खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने को तैयार है। आप सपने को तभी पूरा कर सकते हैं जब आपके अंदर जुनून होगा। जुनून वह शक्ति है जो खिलाड़ी को कठिन परिश्रम और चुनौतियों से निपटने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आप खेल के बारे में जानकारी अवश्य रखें।
खिलाड़ियों के जीवनी को पढ़ें। तभी खेल में बेहतर कर सकते है। खिलाड़ी को ऊर्जावान रहना होगा। तभी बेहतर कर सकते हैं। उससे पहले कैंप का उद्घाटन संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, सचिव आनंद सिन्हा, मुजीबउद्दीन खान, संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, पंकज सोनी और मनोज कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर अध्यक्ष केशरी ने कहा कि समर कैंप का आयोजन संघ की ओर से किया गया है। समर कैंप वह अवसर है जहां आप अपने छुट्टी का बेहतर लाभ उठा सकते हैं। निरंतर प्रयास से आपके खेल में लगातार सुधार हो रहा है। आपके खेल की बदौलत जिला का नाम टेबल टेनिस के क्षेत्र में बहुत आगे जा रहा है। उपाध्यक्ष नंद कुमार ने कहा कि गढ़वा के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने काम किया है। आप लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गढ़वा के नाम को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से आपको टेबल टेनिस के तकनीकी की जानकारी दी जाएगी। उसका लाभ उठाएं। सचिव आनंद ने कहा कि समर कैंप खिलाड़ियों को टेबल टेनिस खेल की बारीकि से अवगत कराने के लिए आयोजित किया गया है। गर्मी छुट्टी में कैंप का बच्चे लाभ उठाएं। टेबल टेनिस के तकनीक और खेल के बारे में जानकारी हासिल करें। टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष सह कोच कमलेश कुमार दुबे ने कहा कि जिले के 18 खिलाड़ी नेशनल खेल रहे हैं। कम संसाधन में भी स्थानीय खिलाड़ी बेहतर कर रहे हैं। मौके पर संजय सिंह, दारोगा पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।