किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार,भेजा जेल
Gorakhpur News - गुलरिहा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी 25 अप्रैल को लापता हो गई थी। एक महीने बाद पुलिस ने उसे गांव के युवक के साथ बरामद किया। युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने का प्रयास किया था। आरोपित को...

गुलरिहा, हिंदुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी 25 अप्रैल की रात अचानक लापता हो गई थी। करीब एक महीने बाद गांव के युवक के साथ पुलिस ने उसे बरामद किया। गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर किशोरी को मुंबई लेकर चला गया था। पुलिस ने दबिश दी तो वहां से भाग निकला। जिसे रविवार की रात गुलरिहा क्षेत्र के रेहरवा से पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है उसकी 16 वर्षीय बेटी दो अनजान नंबरों पर बात कर रही थी।
फोन पर बात करने के लिए मना करने पर भी बेटी नहीं मानी तो उसे वह दो थप्पड़ मार दी थी। जिसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में सोने चली गई। 25 अप्रैल की रात करीब तीन बजे जब नींद खुली तो देखा कि बेटी अपने कमरे में नहीं है। पता चला कि किशोरी अपने साथ शादी के लिए बनवाए हुए गहने सहित 2 लाख रुपए लेकर चली गई है। गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। रविवार की रात गुलरिहा पुलिस किशोरी को उसके गांव के रहने वाले युवक वकील के साथ क्षेत्र के रेहर से बरामद कर ली। जांच में किशोरी से दुष्कर्म की बात सामने आने पर दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा बढ़ाते हुए गुलरिहा पुलिस ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।