Tribute to Martyrs Remembering Freedom Fighters Nilambar and Peetambar on Their Sacrifice Day देश की स्वतंत्रता में दिए शहीद नीलांबर-पीतांबर के योगदान को किया गया याद, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTribute to Martyrs Remembering Freedom Fighters Nilambar and Peetambar on Their Sacrifice Day

देश की स्वतंत्रता में दिए शहीद नीलांबर-पीतांबर के योगदान को किया गया याद

फोटो प्रताप दो: शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीसी शेखर जमुआर व अन्य स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर और पीतांबर के शहादत दिवस के अ

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाSat, 29 March 2025 01:24 AM
share Share
Follow Us on
देश की स्वतंत्रता में दिए शहीद नीलांबर-पीतांबर के योगदान को किया गया याद

गढ़वा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी शहीद नीलांबर और पीतांबर के शहादत दिवस के अवसर पर उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा स्थानीय नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक नगर भवन में स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। देश की स्वतंत्रता में उनके द्वारा दिए योगदान को याद किया गया। उल्लेखनीय है कि नीलांबर पीतांबर झारखंड राज्य के आदिवासी भाई और स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था। उनका जन्म चेमो-सेन्या गांव में खरवार जनजाति के भोगता कबीले के एक परिवार में हुआ था। शहादत दिवस के मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार व जिला स्तर के अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। उन्होने भी शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।